क्षेत्रीय लोग तहसीलदार से बोले अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कानून हाथ में ले लेंगे, आरोपी टीचर गिरफ्तार - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 31 January 2026

क्षेत्रीय लोग तहसीलदार से बोले अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कानून हाथ में ले लेंगे, आरोपी टीचर गिरफ्तार


रफीक खान
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित एक सरकारी स्कूल के टीचर पर 6 साल की मासूम बच्ची से रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने इस मामले को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और तहसीलदार तथा पुलिस को दो-टूक कह दिया कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती तो वह कानून को अपने हाथ में ले लेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Local residents told the Tehsildar that if strict action is not taken, they will take the law into their own hands; the accused teacher has been arrested.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि टीकमगढ़ जिले के पलेरा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पदस्थ 58 वर्षीय शिक्षक ने 6 साल की मासूम से रेप का प्रयास किया है। कक्षा एक में पढ़ने वाली 6 साल छात्रा को स्कूल गई थी। स्कूल में पदस्थ कासिम नाम के सहायक शिक्षक जिसकी उम्र 58 साल है, वह बच्ची को एक खाली कमरे में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने स्कूल से घर जाकर अपनी दादी को इसकी जानकारी दी थी। क्षेत्रीय नागरिक इस मामले को लेकर आक्रोशित हो गए और तुरंत सैकड़ो की संख्या में पुलिस थाना पलेरा पहुंचे हिन्दू संगठनों ने जहां पर हंगामा किया।