2019 बैच का था मेडिकल स्टूडेंट, शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया, पुलिस मौके पर पहुंचकर कर रही है पूछताछ - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 31 January 2026

2019 बैच का था मेडिकल स्टूडेंट, शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया, पुलिस मौके पर पहुंचकर कर रही है पूछताछ


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज मैं पैरामेडिकल कोर्स कर रहे एक स्टूडेंट ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना आत्महत्या की है या फिर कुछ और पुलिस हर पहलू पर पता लगाने की कोशिश कर रही है। पैरामेडिकल स्टूडेंट 2019 बैच का बताया जा रहा है, जो मूलत: दतिया का रहने वाला था। लाश को उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। The medical student was from the 2019 batch. His body was taken for post-mortem examination. Police are on the scene and are investigating.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मृतक छात्र की पहचान भानू माहोर (29 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। भानू माहोर की इंटर्नशिप वर्ष 2025 में पूरी होने वाली थी और वह लंबे समय से पढ़ाई से जुड़े दबाव और अन्य व्यक्तिगत कारणों से तनाव में हो सकता है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।