आधी रात को छत की बालकनी में खून से लथपथ मिला मासूम बच्चा, परिजनों की भूमिका से गुत्थी उलझी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 31 January 2026

आधी रात को छत की बालकनी में खून से लथपथ मिला मासूम बच्चा, परिजनों की भूमिका से गुत्थी उलझी


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। बच्चे का खून से लथपथ शव आधी रात को छत की बालकनी पर पड़ा हुआ देखा गया। बच्चे के पिता ने पुलिस को सूचना दी लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता गायब था। अस्पताल पहुंचाने और वहां पोस्टमार्टम के दौरान भी पिता उपलब्ध नहीं हुआ। मामला क्या है? परिजनों की संदिग्ध भूमिका के चलते गुत्थी उलझ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।An innocent child was found lying in a pool of blood on a rooftop balcony at midnight, the role of family members added to the mystery.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि 12 वर्षीय इब्राहिम पुत्र रिजवान लाला जेपी नगर का रहने वाला था और तीसरी कक्षा का छात्र था। उसके पिता बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करते हैं। आधी रात के बाद करीब 3:00 बजे अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां परिजनों ने बताया कि बालकनी में अचेत अवस्था में बच्चा मिला था। आसपास खून बिखरा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। बच्चे को गोली लगने और उसकी मौत की सूचना के बाद सुबह तक पिता अस्पताल नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची, जहां स्पॉट का मुआयना किया। पुलिस की अब तक की जांच में यह साफ हुआ है कि बच्चे के घर के बाहर आमतौर पर देर रात तक बाहरी युवकों का आना-जाना रहता था। उसके पिता से मेलजोल के लिए बड़ी संख्या में बाहरी युवक आते थे। पुलिस को पिता का आपराधिक रिकॉर्ड होने की भी जानकारी मिली है। इन सब हालातो के बीच बच्चे की सीधे तौर पर किसी ने हत्या की? या फिर गैर इरादतन हत्या हुई? पुलिस पता कर रही है।