जबलपुर शहर के बीचो-बीच स्थित थाने की यह घटना सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, सीएसपी ने दिया नोटिस - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 30 January 2026

जबलपुर शहर के बीचो-बीच स्थित थाने की यह घटना सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, सीएसपी ने दिया नोटिस


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में बीचो-बीच स्थित थाना लॉर्डगंज में खड़ी एक कार को लगी हथकड़ी इस समय जमकर चर्चित हो रही है। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल किया जा रहा है। दरअसल शराब के नशे में धुत एक ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा था, बाद में पुलिस ने शराबी ड्राइवर को तो छोड़ दिया उसकी कार को हथकड़ी लगा दी। सीएसपी कोतवाली के संज्ञान में मामला आने पर संबंधित पुलिस कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। This incident at the police station in the heart of Jabalpur city is going viral on social media, CSP issued a notice

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मामला लॉर्डगंज थाने का है, जहां कार को आरोपी की तरह हथकड़ी लगाई गई। लॉर्डगंज थाना परिसर में खड़ी सफेद रंग की अर्टिगा कार के दरवाजे में हथकड़ी लगी दिखाई दी। यह नजारा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। कार मालिक के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। ड्राइवर को तो बाद में छोड़ दिया गया, लेकिन कार को जब्त कर लॉर्डगंज थाने में खड़ा कर दिया गया। कोतवाली सीएसपी रितेश शिव के अनुसार ड्राइवर प्रथम कुमार के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया था। दो दिन पहले कार को जब्त कर थाने लाया गया था। थाने में ड्यूटी पर तैनात मुंशी ने वाहन में चैन न डालकर गलती से हथकड़ी लगा दी। इस लापरवाही को लेकर संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।