MP में EV चार्जिंग से भड़की आग, डिजिटल लॉक की वजह से नहीं खुले दरवाजे, दिल्ली में भी शॉर्ट सर्किट की संभावना - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 18 March 2026

MP में EV चार्जिंग से भड़की आग, डिजिटल लॉक की वजह से नहीं खुले दरवाजे, दिल्ली में भी शॉर्ट सर्किट की संभावना


रफीक खान
बुधवार की सुबह मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर तथा भारत की राजधानी दिल्ली से दुखद खबर सामने आई। इंदौर में इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग से भड़की आग ने एक मकान को अपनी चपेट में लिया और वहां 8 लोग जिंदा जलकर खाक हो गए। जबकि दिल्ली में भी संभवत: शार्ट सर्किट से एक बहु मंजिला इमारत में आग लगी और वहां नौ लोग जिंदा जल गए। दोनों जगह की घटनाओं में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। इंदौर की घटना में चिंतनीय पहलू यह सामने आया है कि आग लगने के बाद मकान में मौजूद लोग भागने की कोशिश करते रहे। चीखते, पुकारते रहे लेकिन सारे दरवाजों में डिजिटल लॉक होने की वजह से कोई भी दरवाजा खुल नहीं पाया। इमरजेंसी की स्थिति में सब कुछ देखते ही देखते खत्म हो गया। EV charging sparks fire in MP, doors fail to open due to digital locks, possibility of short circuit in Delhi Too

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि दिल्ली के पालम थाना क्षेत्र के साध नगर स्थित राम चौक बाजार में यह दर्दनाक हादसा हुआ। आग की यह घटना सुबह के वक्त हुई, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में यह आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने ऊपरी मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इमारत के अंदर धुएं का घना गुबार बन जाने के कारण वहां फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए गुहार लगाने लगे। बच्चों की जान बचाने के लिए इमारत से फेंक दिया गया। यह इमारत कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के कई स्टोरों के अलावा दूसरी और तीसरी मंजिल पर रिहायशी फ्लैटों के लिए भी इस्तेमाल होती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जबकि उस समय घर में सो रहे लोग गहरी नींद में थे। तीन बच्चों सहित कुल नौ लोगों की इस आग में मौत हो गई। मध्य प्रदेश के इंदौर में राजबाड़ा इलाके के पास बुधवार सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लगी। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। कार में चार्जिंग के दौरान आग लगी। यह घर तक फैल गई। मकान में कई गैस सिलेंडर रखे थे। आग लगने से इनमें ब्लास्ट हो गया। एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए। इससे मकान में मौजूद 8 लोग जिंदा जल गए। ब्रजेश्वरी कॉलोनी में रहनेवाले पुगलिया परिवार के साथ यह हादसा हुआ। उनके यहां एक कार्यक्रम था, जिससे कुछ करीबी रिश्तेदार भी घर पर ही रुके थे। सभी लोग सो रहे थे कि अचानक आग भड़क उठी। इससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, मनोज, सिमरन, राशि सेठिया, तनय और टीनू की मौत हुई है। सौरभ पुगलिया, आशीष और हर्षित पुगलिया घायल हैं।