नेतागिरी दिखाकर कार्रवाई में बाधा बन रहे युवक को लोगों ने पीटा तो उसने बुला लिए हिंदू संगठनों के नेता और भीड़ - khabarupdateindia

खबरे

नेतागिरी दिखाकर कार्रवाई में बाधा बन रहे युवक को लोगों ने पीटा तो उसने बुला लिए हिंदू संगठनों के नेता और भीड़


रफीक खान
मध्य प्रदेश के उज्जैन में बीती रात जमकर बवाल और उपद्रव होता रहा। यहां क्षेत्रीय लोगों की सहमति के बाद कालका माता मंदिर को हटाया जा रहा था। इस बीच एक युवक कार्रवाई में बाधक बन गया। नेतागिरी दिखाते हुए उसने कार्रवाई का विरोध किया तो क्षेत्रीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। युवक ने हिंदूवादी संगठनों के नेताओं और भीड़ को बुला लिया। इसके बाद काफी देर तक पथराव होता रहा। घटना में पुलिस के एक उप निरीक्षक का सिर फूट गया तथा कई लोग घायल हुए हैं। तनावपूर्ण स्थिति में पूरी रात पुलिस क्षेत्र में पहरा देती रही।When people beat up a young man who was obstructing the action by showing his leadership, he called the leaders of Hindu organizations and the mob.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पंचमपुरा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। मार्ग में एक माता मंदिर भी आ रहा है। जिसको हटाने को लेकर शनिवार को नगर निगम व पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों के साथ समन्वय बनाकर निगम की टीम ने मार्किंग की थी। शनिवार सुबह मंदिर में स्थापित मूर्ति को स्थानांतरित भी कर दिया गया था। शाम को टीम मंदिर का निर्माण हटाने के लिए पहुंची थी। मगर रवि नामक व्यक्ति का मकान चौड़ीकरण में आ रहा है। उसने चौड़ीकरण का विरोध करते हुए हिंदूवादी संगठन के लोगों को मौके पर बुला लिया।इससे नाराज क्षेत्र के लोगों ने रवि को पीट दिया था। रवि व उसके साथियों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था। ड्यूटी पर मौजूद एसआई अंकित बनौधा के सिर में पत्थर लग गया, लहू लहान हालत में पुलिस उप निरीक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भीड़ को के कर माधव नगर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया।