दूल्हा-दुल्हन के साथ आ रहा था परिवार, शादी की खुशियों का माहौल पल भर में बदल गया मातम में - khabarupdateindia

खबरे

दूल्हा-दुल्हन के साथ आ रहा था परिवार, शादी की खुशियों का माहौल पल भर में बदल गया मातम में


रफीक खान
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अंतर्गत सिरसौद थाने के टोहरा में शनिवार को एक ट्रक ऑटो पर पलट गया। घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। ऑटो में दूल्हा- दुल्हन समेत परिवार सवार था। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थल से मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना किए गए। The bride and groom were arriving with their families, and the joyous wedding atmosphere turned into mourning in an instant.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि हादसे में वीरेंद्र, राजेश्वरी, अंबेश, राजो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। यह लोग ऑटो से राजगढ़ जा रहे थे कि तभी सिरसौद थाने के पास पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। बता दें कि शादी के बाद दूल्हा वीरेंद्र दुल्हन राजेश्वरी, दूल्हे की मां अंबेश शाक्य (50), भाभी राजो शाक्य (22) बहन भूरिया शाक्य (19) ड्राइवर के साथ ऑटो से राजगढ़ गांव के लिए रवाना हुए थे। टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रिक्शा ड्राइवर ने वाहन खड़ा किया था। ड्राइवर और दूल्हे की बहन पास की दुकान पर चले गए थे, कि तभी मुर्गी दाना से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया।