रफीक खान
महाराष्ट्र की राजनीति में सोशल एक्टिविस्ट अंजलि दमानिया के दावों ने सनसनी मचा कर रख दी है। महाराष्ट्र सरकार में तो बवाल खड़ा हो गया है। अंजलि का दावा है कि दुष्कर्म के आरोपों में घिरे कैप्टन बाबा और डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे के बीच एक-दो बार नहीं बल्कि 17 बार फोन कॉल हुई है। हादसे के दिन, उसके एक दिन पहले तथा बाद में बैंक ट्रांजेक्शन होने से भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर अजीत पवार की प्लेन हादसे में मौत के ऐन वक्त पर कैप्टन बाबा और डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे सहित आठ नेताओं की डबल चौकड़ी क्या कर रही थी? क्या मुख्यमंत्री को बदलने का इरादा था? या फिर प्लेन हादसे से जुड़ी कोई साजिश? जिम्मेदारों के पास किसी सवाल का कोई जवाब नहीं है और सवालों की झड़ी निरंतर बढ़ती जा रही है। Call data records reveal the names of eight politicians, including 28 bank transactions on the day of the accident, 17 the day before, and 13 afterward.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि पूजा-पाठ के नाम पर रेप के आरोपों में घिरे कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात के बड़े नेताओं से कनेक्शन सामने आए हैं। सोशल एष्टिविस्ट अंजलि दमानिया का दावा है कि खरात की महाराष्ट्र के पूर्व CM एकनाथ शिंदे से 17 बार बात हुई थी। खरात और महाराष्ट्र महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर के बीच 177 बार फोन कॉल हुई। ये बात खरात के कॉल डेटा रिकॉर्ड (CDR) से पता चली है। अंजलि के मुताबिक, कॉल डेटा रिकॉर्ड से 8 नेताओं के नाम सामने आा त्तक्ते हैं। इनमें NCP (अत्तिन गए) के मनील तटक्लरे BJP के चंद्रकांत पाटिल और आशीष शेलार, शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय शिरसाट, दीपक लोंढे और शिवसेना (उद्धव गुट) के मिलिंद नार्वेकर शामिल हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि अजित पवार के प्लेन क्रैश से एक दिन पहले और बाद में खरात के अकाउंट में 73 बार ट्रांजैक्शन हुए। अंजलि का दावा है कि अजित पवार के प्लेन क्रैश के एक दिन पहले, यानी 27 जनवरी, हादसे वाले दिन और एक दिन बाद अशोक खरात ने समता पटसनस्थे बैंक खाते में कई बड़े लेनदेन थे। हादसे वाले दिन ट्रांजैक्शन के 28 मैसेज, एक दिन पहले 17 और एक दिन बाद यानी 29 जनवरी को 13 मैसेज आए। सीडीआर, ट्रांजैक्शन और ट्रांजैक्शन के मैसेज तो रिकॉर्डेड है, जिन्हें ना झूठलाया जा सकता है और ना ही नकारा जा सकता है। अब इस सबके बीच सच्चाई क्या है? और राजनीति में क्या कुछ नया होने वाला है? यह वक्त तय करेगा।
