अस्थि संचय को पहुंचे लोगों ने देखा तो उड़ गए होश, आत्महत्या या हत्या? पुलिस सभी एंगल पर कर रही जांच - khabarupdateindia

खबरे

अस्थि संचय को पहुंचे लोगों ने देखा तो उड़ गए होश, आत्महत्या या हत्या? पुलिस सभी एंगल पर कर रही जांच


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला में सिहोरा खितोला स्थित मुक्तिधाम में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अस्थि संचय को पहुंचे लोगों ने देखा कि धधक रही एक महिला की चिता पर एक अन्य युवक भी जलकर मर गया है। मामला सुसाइड का है या मर्डर का? पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। कथित तौर पर जलती चिता में लेट कर आत्महत्या की बात का शोर हो रहा है। जिस महिला की चिता जल रही थी, वह खितोला निवासी ही है और दूसरा मरने वाला युवक भी खितोला निवासी है। People who arrived at the ossuary were shocked to see it. Suicide or murder? Police are investigating all angles.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि शनिवार को क्षेत्र में रहने वाले एक जैन परिवार में महिला के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार खितौला मुक्तिधाम में शाम करीब 5 बजे के आसपास किया गया। रविवार सुबह परिजन तथास्थी संचय के लिए और दूसरे लोग सामान्य रूप से मुक्तिधाम पहुंचे, उन्होने देखा कि चिता के उपर एक युवक अधजली अवस्था में मृत पड़ा हुआ है। जैन परिवार ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस थाने को दी। मृतक की पहचान खितौला वार्ड क्रमांक-15 राधा कृष्ण मंदिर के समीप रहने वाले 27 वर्षीय शिवम उर्फ शिब्बू कोल के रूप में की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।