कातिल पत्नी बेनकाब, रो-रो कर डकैती का किया ड्रामा, लेकिन पुलिस ने चंद घंटों में ही कर दिया पूरा पर्दाफाश - khabarupdateindia

खबरे

कातिल पत्नी बेनकाब, रो-रो कर डकैती का किया ड्रामा, लेकिन पुलिस ने चंद घंटों में ही कर दिया पूरा पर्दाफाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के धार जिले में मसाला कारोबारी के घर में घुसकर की गई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने चंद घंटों में ही पर्दाफाश कर दिया। मसाला व्यापारी की हत्या के लिए उसकी पत्नी ने डकैती का शोर करते हुए रो-रो का ड्रामा किया, जबकि जांच पड़ताल के दौरान पूरी असलियत सामने आ गई। पुलिस ने कातिल पत्नी को बेनकाब कर उसे व उसके आशिक को हमलावर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पत्नी की बेवफाई और निर्लज्जता का एक नजारा यह भी सामने आया कि उसने डेड बॉडी के सामने अपने आशिक से संबंध बनाए। The murderous wife was exposed, she cried and staged a robbery drama, but the police exposed the entire matter within a few hours.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण में मसाला कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की सोते वक्त घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात की मास्टरमाइंड पत्नी प्रियंका पुरोहित निकली, जिसने अपने प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर 1 लाख रुपये में पति की हत्या की सुपारी दी थी। प्लानिंग के तहत हत्या 6 अप्रैल की रात को होनी थी लेकिन किलर वक्त पर नहीं पहुंच पाया था। इसके बाद लगातार चार दिन प्रियंका ने घर के दरवाजे रात में खुले छोड़े जिससे किलर सुरेन्द्र भाटी घर में आ सके। पत्नी प्रियंका ने पुलिस को गुमराह करने के लिए रोने का नाटक किया और लूट व डकैती की कहानी सुनाई। मामले में कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें देवकृष्ण व पत्नी प्रियंका के बीच विवाद होता नजर आ रहा है। एक वीडियो में प्रियंका काफी गुस्से में विवाद करते नजर आ रही है और वीडियो नहीं बनाने का कहकर मोबाइल छीनते भी दिख रही है। वहीं एक अन्य वीडियो में वो बिस्तर पर लेटी है और पति देवकृष्ण से विवाद कर रही है। इस वीडियो में पति अपने हाथ पर मरहम लगाते भी दिख रहा है और बताया गया है कि तब प्रियंका ने पति के हाथ पर काट लिया था। कातिल पत्नी प्रियंका ने पति देवकृष्ण की हत्या कराने के बाद वारदात की रात ही पति की लाश के सामने प्रेमी कमलेश के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। मृतक की बहन ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि, भाभी शुरु से ही भैया को पसंद नहीं करती थी। वो बार-बार भैया से कहा करती थी, 'तुम काले हो, मुझे डिसर्व नहीं करते, मेरे लिए कोई स्मार्ट बंदा होना चाहिए।' पुलिस ने प्रियंका और उसके प्रेमी को रिमांड पर लिया है ताकि उनसे वारदात के संबंध में और पूछताछ की जा सके।