प्रेमियों के चक्कर में पतियों को निपटाने का नया ट्रेंड शबाब पर, चलती बाइक से गिराया बैग और प्रेमी ने मार दी गोली - khabarupdateindia

खबरे

प्रेमियों के चक्कर में पतियों को निपटाने का नया ट्रेंड शबाब पर, चलती बाइक से गिराया बैग और प्रेमी ने मार दी गोली


रफीक खान
 प्रेमियों के चक्कर में पतियों की जान का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पत्नियां इश्क और आशिकी के भूत में इस तरह अंधी हो रही है कि वह पतियों की जान की दुश्मन बन रही है। पतियों की हत्या करवाने में प्रेमियों के अलावा सुपारी किलर का भी जमकर इस्तेमाल हो रहा है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पत्नी के खूनी खेल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने मायके से लौट रही पत्नी ने ससुराल पहुंचने के पहले ही 3 साल की मासूम बच्ची के सामने अपने पति को प्रेमी के हाथों मौत के घाट उतरवा दिया। बैग गिरने का नाटक किया, लूट की कहानी बनाने की कोशिश की और पति को गोली मरवा दी हालांकि पुलिस के सामने झूठी नौटंकी टिक नहीं पाई। A new trend of husbands being killed for their lovers is on the rise; a woman dropped her bag from a moving bike and was shot by her lover.

 जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भिंड जिले में पत्नी (रुबी) का प्रेमी (विशाल जाटव) से पिछले 7-8 साल से अफेयर चल रहा था और वह व्हाट्सऐप पर खूब चैटिंग करती थी। पत्नी ने पति (नीलेश जाटव) को रास्ते हटाने के लिए सुनियोजित तरीके से चाल चली। जब पति और पत्नी मोटरसाइकिल से ससुराल से गांव आ रहे थे और इस दौरान उनकी 3 साल की बच्ची भी साथ थी। तब प्रेमी (विशाल जाटव) ने दूसरी बाइक से आकर पति को गोली मार दी। इस दौरान पत्नी ने बैग गिरने का नाटक किया और वह बाइक से दूर हो गई, ताकि उसका प्रेमी सही तरीके से गोली मार सके। पति को गोली लगने के बाद पत्नी चीखें मार-मारकर रोने लगी। इसके बाद उसने अपने देवर को फोन किया और कहा की जल्दी आओ अनहोनी घटना हो गई। पति को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद वहां पति (नीलेश जाटव) को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने हत्या की जांच पड़ताल शुरू की तो रूबी के मोबाइल पर कातिल यानी कि उसके प्रेमी से बात होने का रिकॉर्ड मिल गया। पुलिस की पूछताछ में पहले पत्नी और प्रेमी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया, जबकि घटना में साथ देने वाला मोटरसाइकिल चालक राजेश कुशवाहा अभी फरार बताया जा रहा है।