रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई एक बहुचर्चित लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश के मेरठ जा रही मध्य प्रदेश पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में एक सब इंस्पेक्टर एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सहित आधा दर्जन पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा की अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से एक दल दुर्घटनाग्रस्त पुलिस टीम की मदद के लिए रवाना किया गया है। घायल पुलिस वालों के परिवारजन भी आगरा जा रहे हैं। A team of Madhya Pradesh police was on its way to Meerut to arrest the accused in the robbery of a doctor.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि कुछ दिन पहले श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में डॉक्टर मनोज वर्मा से लूट की वारदात हुई थी। सुबह साइकिलिंग के दौरान आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी और करीब 11 तोले का सोने का कड़ा लूटकर फरार हो गए थे। लूट के आरोपियों की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मेरठ में मिली थी। इसी जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम दो वाहनों में सवार होकर सड़क मार्ग से आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुई थी, लेकिन एटा के पास पहुंचते ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में करीब आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आई है। फिलहाल, सभी घायलों को पहले तो नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर किया गया है। घायलों में सब इंस्पेक्टर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हेड कांस्टेबल तथा कांस्टेबल शामिल है।
