आईएएस-आईपीएस सहित नेताओं की कॉल डिटेल्स बेच रहे थे जासूसी कंपनी को, एक और ASI कटघरे में - khabarupdateindia

खबरे

आईएएस-आईपीएस सहित नेताओं की कॉल डिटेल्स बेच रहे थे जासूसी कंपनी को, एक और ASI कटघरे में


रफीक खान
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग की एटीएस और क्राइम जैसी शाखाओं में काम करने वाले भी आपराधिक कटकरे में खड़े होंगे, आसानी से अंदाज नहीं किया जा सकता। इंदौर क्राइम ब्रांच के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी ने पुलिस में में हड़कंप मचा दिया है। क्राइम ब्रांच का यह पुलिस अधिकारी ASI रामपाल पाल आईएएस, आईपीएस तथा नेताओं के कॉल डिटेल्स निजी जासूसी एजेंसी तक पहुंचा रहा था। जासूसी एजेंसी के संचालक मुकेश तोमर द्वारा पुलिस अफसर को गोवा ट्रिप पर भेजे जाने के बाद मामला एटीएस की नजरों में आ गया और प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद उसे दबोच लिया गया। हालांकि इस मामले में एटीएस का भी एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI प्रभाकर महाजन संलिप्त बताया जा रहा है। यह भी गोवा ट्रिप में गया था और उसका नाम काफी चर्चाओं में है। एक सिपाही से भी लगातार पूछताछ चल रही है। विभाग में यह भी हैरत है कि गोवा ट्रिप पर दोनों ASI एजेंसी संचालक के साथ गए थे, एक गिरफ्तार हो गया दूसरा जांच कर रहा है? Another ASI in the dock for selling call details of politicians, including IAS and IPS officers, to a spying company.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि एटीएस को प्रारंभिक जांच में मिला है कि इंदौर के साथ ही भोपाल व अन्य शहरों की जासूसी कंपनियों के संचालक पुलिस विभाग के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर यह खेल कर रहे हैं। हाईप्रोफाइल लोगों, नेताओं, आईएएस और आईपीएस जैसे अधिकारियों की भी कॉल डिटेल निकलवाए जा रहे हैं। एटीएस ने इस पूरे मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर देखा है। इसलिए एटीएस ने इस केस को अपने हाथ में लिया है और जांच कर रही है। यह सब चंद रुपयों के लिए हो रहा है लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ये कितना खतरनाक हो सकता है? इसका अंदाजा इस गोरख कारोबार में लगे लोग नहीं लगा पा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय स्तर पर इस पूरे मामले की निगरानी की जा रही है। उसमें ही यह सामने आया है कि एटीएस की टीम में लगा हुआ ASI भी इसमें संलिप्त रहा है। साथ ही फिलहाल साइबर एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो प्रतिबंधात्मक और सख़्ती के दृष्टिकोण से मुनासिब नहीं है।