सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल, पुलिस थाने में पीड़ित ने की शिकायत, रसूख के चक्कर में लटका मामला - khabarupdateindia

खबरे

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल, पुलिस थाने में पीड़ित ने की शिकायत, रसूख के चक्कर में लटका मामला


रफीक खान
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र सागर के एक भाजपा विधायक की बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक की बेटी कार में बैठे रहकर बैंक से एक युवक को बुलाती है, जैसे ही युवक पहुंचता है और वह उस पर जूते बरसाना शुरू कर देती है। पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन रसूख के चक्कर में मामला अटका हुआ है। दोनों ही पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं। The video is going viral on social media, the victim has filed a complaint at the police station, and the case is pending due to influence.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि देवरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया पर एक युवक राजेश शर्मा को बैंक के बाहर जूते से पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित राजेश शर्मा, निवासी ग्राम जमुनिया, ने गौरझामर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, वह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया के साथ रहता है। 13 अप्रैल को वह गौरझामर क्षेत्र के एक बैंक में गया था, जहां उसे बताया गया कि विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया उसे बाहर बुला रही हैं। जैसे ही वह बैंक के बाहर खड़ी सफेद स्कॉर्पियो के पास पहुंचा, प्रियंका पटेरिया ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर जूता उतारकर मारपीट शुरू कर दी। जब पीड़ित ने अपनी गलती पूछी, तो उसे बताया गया कि वह उनके पिता के खिलाफ काम कर रहा है। पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मीडिया से चर्चा करते हुए प्रियंका पटेरिया ने कहा कि हां मैंने राजेश शर्मा को मारा है, क्योंकि वह किसी के इशारे पर मेरा लगातार पीछा कर रहे थे। मुझे गाड़ी से कट मारते हैं। इन्हीं ने मेरा नंबर अनजान लोगों में बांट दिया है। मुझे लोग नशे की हालत में रात दो-दो बजे कॉल करते हैं। इनसे मुझे जान का खतरा हैं। दो साल पहले मेरे साथ जो मारपीट की गई थी, उस शिकायत में राजेश शर्मा का भी नाम शामिल है।