राजनीतिक षड्यंत्र: विधायकी गँवाने वाले कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती का पूर्व गृह मंत्री पर सनसनीखेज प्रहार - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 15 April 2026

राजनीतिक षड्यंत्र: विधायकी गँवाने वाले कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती का पूर्व गृह मंत्री पर सनसनीखेज प्रहार


रफीक खान
मध्य प्रदेश के चंबल अंचल से अपनी विधायकी गंवाने वाले कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती ने सनसनी से आरोप लगाए हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता का आरोप है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी में शामिल करने के लिए करोड़ों रुपए का ऑफर दिया गया। वहीं उनके साथ राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है। पूर्व गृहमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता नरोत्तम मिश्रा पर तीखा प्रहार किया है। पत्रकारों के समक्ष राजेंद्र भारती ने कहा कि एफडी मामले में जांच सीबीआई से कराई जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के आशीष ऊषा अग्रवाल ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। Political conspiracy: Congress leader Rajendra Bharti, who lost his MLA seat, launches sensational attack on former Home Minister

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने आरोप लगाया कि मई 2024 में एक केंद्रीय मंत्री के ओएसडी ने उनसे मुलाकात की थी। दिल्ली में हुई इस मुलाकात में ओएसडी ने मुझे नरोत्तम मिश्रा का संदेश देते हुए सारे केस वापस लेकर भाजपा में आने को कहा था। इतना ही नहीं, निगम-मंडल का अध्यक्ष बनाने के साथ नुकसान की भरपाई में 70 करोड़ रुपए का ऑफर भी दिया। ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। राजेंद्र भारती ने कहा कि वे केंद्रीय मंत्री के ओएसडी का नाम भी वक्त आने पर सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एफडी मामले में गवाहों पर दबाव बना कर न्यायालयीन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने उनके आरोपों को तथ्यहीन बताया। अग्रवाल ने कहा कि राजेंद्र भारती मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र भारती का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और 15 अप्रैल को उसकी सुनवाई होना है।