रफीक खान
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक पति की नृशन्स हत्या का मामला सामने आया है। यहां सुनियोजित साजिश के तहत प्रेमी अपने खेत में पति को ले गया और उसका गला घोट दिया। इसके बाद तलवार से टुकड़े-टुकड़े कर उसकी लाश को जलाकर जमीन के नीचे गाड़ दिया गया। बाद में मृतक की पत्नी के साथ भानपुरा थाने आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की जांच पड़ताल में मामले का राजफाश हो गया। आरोपी पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव के अवशेष बरामद कर एफएसएल भेज दिए गए हैं। The lover took her to his farm and committed the crime, first strangling her and then brutally trying to destroy the evidence.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मृतक धनराज की पत्नी धापूबाई और उसके कथित प्रेमी पंकज के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी धनराज को भी थी। वो लगातार पत्नी के अवैध रिश्ते का विरोध करता था। इसी के चलते घर में अकसर विवाद होता था। घटना वाले दिन पंकज ही धनराज को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया था और अपने खेत पर ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। परिजन का दावा है कि, हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े किए गए, उन पर पेट्रोल डालकर जलाया गया और फिर राख व अस्थियों को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। परिजन और ग्रामीणों ने भानपुरा के दूधाखेड़ी माताजी चौराहे पर चक्काजाम कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक धनराज आरोपी पंकज चौधरी के यहां कर्मचारी था और उसके खेत पर ट्रैक्टर चलाता व मजदूरी करता था। पुलिस जांच कर रही है कि घटना में हत्यारों का साथ देने के लिए कहीं कुछ और लोगों का साथ भी तो नहीं था?
