बच्चे की खराब तबियत की सूचना पर मैहर से रीवा पहुंचा था पुलिसकर्मी, देर रात करीबी दोस्त ने मार डाला - khabarupdateindia

खबरे

बच्चे की खराब तबियत की सूचना पर मैहर से रीवा पहुंचा था पुलिसकर्मी, देर रात करीबी दोस्त ने मार डाला


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दारुखोरी के दौरान मामूली कहा सुनी के बीच एक करीबी दोस्त ने पुलिसकर्मी की कनपटी पर गोली मार दी। पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिसकर्मी मैहर जिले में पदस्थ था। रीवा में उसके बच्चे की तबीयत खराब होने की सूचना पर वह घर आया हुआ था। दोस्तों के साथ बैठकर रात को शराब पीने लगा और यह वारदात हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की पड़ताल करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है।A policeman who had come to Rewa from Maihar after receiving information about the child's ill health was killed by a close friend late at night.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मामला जिले के सामान थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ारिया मोहल्ले का है। पुलिसकर्मी राकेश कुमार पटेल रात घर से दोस्त के यहां पार्टी करने के निकले थे। हत्या का आरोप पुलिसकर्मी के एक करीबी दोस्त पर लगा है। घटना के बाद से दोस्त फरार है। मुताबिक मैहर जिले के रामनगर थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी राकेश कुमार पटेल अपने गांव गए थे। उनके बच्चे की तबियत खराब थी जिस कारण से वह रीवा आए थे। रविवार को उनके गड़ारिया मोहल्ले में रहने वाले अपने दोस्त राकेश तिवारी के यहां पार्टी करने के लिए घर से निकले थे। रात करीब 1 दोस्त ने कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने की क्या वजह थी, अभी स्पष्ट नहीं है। घायल पुलिस कर्मी को संजय गांधी स्मारक चिकित्सालय रीवा में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने अस्पताल में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। मृतक पुलिसकर्मी एक बेटी और बेटा है।