रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में उप नगरीय क्षेत्र गढ़ा के शाही नाका में रोड पर एक युवक को चाकुओं से गोद कर मार डाला गया। युवक को घेर कर उस पर इतने चाकू बरसाए कि मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोग युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस ने सीसी कैमरों के फुटेज जुटाना शुरू कर दिए हैं। एक कमरे में हत्यारे कैद नजर आ रहे हैं। MA young man was surrounded and stabbed in the Shahi Naka area of Gadha, in a dispute over money transactions, with the police using CCTV cameras.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के शाहीनाका के पास की है। शाहीनाका निवासी आयुष गुप्ता पेशे से ड्राइवर था। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे वह किसी काम से लौटकर घर जा रहा था। तभी अंबादास ताम्रकार के अम्बा टेंट हाउस के पास बाइक से आए चार से पांच युवकों ने उसे घेर लिया। घटनास्थल पर भीड़ होने के बावजूद आरोपियों ने आयुष पर चाकू से हमला कर दिया। बीच सड़क पर हुई इस वारदात को देखकर लोग दहशत में आ गए। जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई यश गुप्ता ने बताया कि करीब छह महीने पहले पैसों के लेनदेन को लेकर उनका विवाद हुआ था। आरोपी लगातार पैसों की मांग कर रहे थे और रकम नहीं देने पर विवाद बढ़ गया। रोहन पटेल, आयुष श्रीपाल और लखन ठाकुर सहित करीब 10 युवकों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
