जंगल में पेड़ से लटके मिले अज्ञात के शव के साथ नगर परिषद के जिम्मेदारों की करतूत, कचरे की तरह निपटाया - khabarupdateindia

खबरे

जंगल में पेड़ से लटके मिले अज्ञात के शव के साथ नगर परिषद के जिम्मेदारों की करतूत, कचरे की तरह निपटाया


रफीक खान
विकास कितना भी तेजी से हो रहा हो लेकिन जिम्मेदारों की मानसिकता विकसित और बेहतर नहीं हो पा रही है। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में तेंदूखेड़ा का एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है, जो सरकारी व्यवस्था के हालात बयां कर रहा है। तेंदूखेड़ा के जंगल में एक अज्ञात शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने उस शव को काफी पुराना मान लिया और बजाय मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश करने के उसे कचरा गाड़ी में धुलवा दिया और कचरा घर में ही दफन कर दिया। अब जब यह मामला वायरल होने लगा तो जिम्मेदार मुंह छुपाने में लग गए हैं। City council officials' misdeeds with the body of an unidentified man found hanging from a tree in the forest, disposing of it like garbage

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि संभागीय मुख्यालय जबलपुर-दमोह मार्ग पर पाटन से आगे स्थित बगदरी के जंगल में पेड़ से लटका 4-5 दिन पुराना अज्ञात शव मिला। पुलिस ने शव को लावारिस घोषित कर नगर परिषद को शव दफनाने का मेमो दे दिया। बस! फिर क्या नगर परिषद के कर्मचारियों कचरे से भरी गाड़ी में शव रखा। खकरिया मार्ग पर वार्ड-9 स्थित सांदीपनि विद्यालय एवं कॉलेज के पास वहां दफना दिया, जहां कचरा निपटान होता है। घटना ने शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताते हैं, नगर परिषद के पास शव वाहन नहीं है। कर्मी मजबूरन शव कचरा ट्रैक्टर-ट्रॉली ले गए। स्थानीय मीडिया से चर्चा के दौरान तेंदूखेड़ा नगर परिषद सीएमओ प्रेमसिंह चौहान का कहना है, कर्मचारियों ने ऐसा क्यों किया, पता करता हूं। कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी मामले में अपने को बेदाग रखने की कोशिश कर रही है हालांकि मानव अधिकार तथा सुप्रीम कोर्ट जैसी शीर्ष अदालत के निर्देशों पर किसी का कोई जवाब नहीं है।