रफीक खान
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में सोमवार रात पेट्रोल पंप पर भीषण आग लग गई। पेट्रोल भरवाने के बाद एक युवक की बाइक में आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी चपेट में पूरा पेट्रोल पंप और पेट्रोल से भरा फ्यूल टैंकर भी आ गया। घटना में 13 लोग झुलस गए। इनमें 3 की मौत होने की खबर है। चपेट में आए लोगों की चमड़ी छिलकर बाहर आ गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।As the bike caught fire, the entire pump was engulfed in flames, and in the ensuing chaos, people were left with skin torn, many seriously injured.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जिले के पचोर शहर के बीच स्थित चुन्नालाल -मुन्नालाल पेट्रोल पंप पर सोमवार देर रात आग लग गई। आग भभकी तो 13 लोग झुलस गए, करीब 15 बाइक और एक टैंक जलकर खाक हो गया। रात करीब 8.30 बजे पेट्रोल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी थी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक बाइक सवार पेट्रोल भरवाकर बाहर निकला, इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में करीब 15 मोटरसाइकिलें उसकी चपेट में आ गईं। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्काल फायर सेफ्टी उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल दल भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर बाइक में तकनीकी खराबी या पेट्रोल रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
