तेज धमाकों से गूंजा इलाका, वेल्डिंग की चिंगारी से लगी आग, लग्जरी बसों को हटाने का मौका ही नहीं दिया लपटों ने - khabarupdateindia

खबरे

तेज धमाकों से गूंजा इलाका, वेल्डिंग की चिंगारी से लगी आग, लग्जरी बसों को हटाने का मौका ही नहीं दिया लपटों ने


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अवैध रूप से पार्क की गई पांच बसें सोमवार को धू धू कर जलकर स्वाहा हो गई। आग लगने का कारण वेल्डिंग से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी भी बस को घटना स्थल से हटाने का मौका ही नहीं मिल पाया। एक के बाद एक कर धमाके होते गए और बस आग की लपटों में घिरकर धुएं के गुबार के बीच स्क्रैप बन गई। The area reverberated with loud explosions, welding sparks ignited the fire, and the flames prevented the luxury buses from being removed.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि इंदौर के नवलखा क्षेत्र में बसें पार्किंग में खड़ी थीं और उसमें कोई यात्री नहीं सवार था। पहले आग एक बस में वेल्डिंग के दौरान लगी। बस ने तेजी से आग पकड़ी और फिर आसपास की दूसरी बसों को हटाने का मौका नहीं मिला। एक बस में मरम्मत का काम किया जा रहा था और वेल्डिंग भी की जा रही थी। इस दौरान चिंगारी से बस ने आग पकड़ ली। समय रहते वेल्डिंग करने वालों ने बस की आग नहीं बुझाई और थोड़ी देर में आग तेजी से फैली और आसपास खड़ी पांच बसों को चपेट में ले लिया। जब यह हादसा हुआ, तब वहां 25 से ज्यादा बसें खड़ी थीं। कुछ चालकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बसों को हटा लिया। मौके पर स्थानीय पार्षद मनीष शर्मा पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि रहवासी क्षेत्र में निजी बसों की अवैध पार्किंग व उसके सुधार का काम किया जाता है। बसों के कारण रहवासी क्षेत्र भी आग की चपेट में आ सकता है।