रफीक खान
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान ही नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निज सहायक की चलती कार में गोली मारकर हत्या के मामले में शार्प शूटर की गिरफ्तारी की खबर मिल रही है। यह गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की SIT द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। इस हत्याकांड में अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई है। शार्प शूटर को ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाने की तैयारी शुरू हो गई है। Three suspects have been taken into custody, the shooter will be brought to West Bengal on transit remand.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि शुभेंदु अधिकारी के पीए (PA) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में उत्तर प्रदेश के बलिया से ताल्लुक रखने वाले शार्प शूटर राज सिंह को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। आरोपी राज सिंह को अयोध्या से दबोचा गया, जो वारदात के बाद से वहां छिपा हुआ था। 6 मई 2026 की रात मध्यमग्राम में बाइक सवार हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तकनीकी सर्विलांस और टोल प्लाजा पर ऑनलाइन पेमेंट के सुराग के बाद पुलिस यूपी पहुंची। जांच में एक विदेशी पिस्टल का उपयोग होने की बात सामने आई है। आरोपियों से सघन पूछताछ के बाद इस पूरे घटनाक्रम की कहानी सामने आने की उम्मीद है।
