लव जिहाद के आरोप पर आधी रात को बवाल, विधायकों की मौजूदगी में मुस्लिम समाज उबला, दिखाया गुस्सा - khabarupdateindia

खबरे

लव जिहाद के आरोप पर आधी रात को बवाल, विधायकों की मौजूदगी में मुस्लिम समाज उबला, दिखाया गुस्सा


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक मुस्लिम युवक को हिंदू संगठनों के पदाधिकारी ने पकड़ा और उसकी बुरी तरह पिटाई कर डाली। उसके मुंह पर गोबर पोता गया। गोबर खिलाया गया और इस्लाम धर्म के खिलाफ काफी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई। इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो देखकर आधी रात को राजधानी भोपाल में बवाल की स्थिति निर्मित हो गई। मुस्लिम समाज का उबाल देखकर विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने स्थिति को काफी नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन इन जिम्मेदारों को भी पसीना आ गया। मुस्लिम समाज ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। A midnight uproar over allegations of love jihad erupted, with the Muslim community erupting in anger in the presence of the MLA.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक और एक हिंदू युवती को होटल से पकड़ा था। कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक के साथ मारपीट कर गोबर खिला दिया था। मारपीट के दौरान अल्लाह को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। थाने में पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह पिछले करीब पांच साल से आरिफ खान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। वह आरिफ के खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। युवती ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके साथ कोई जबरदस्ती या गलत व्यवहार नहीं हुआ है। उसने बताया कि पिछले दिनों युवक जेल चला गया था। वह इन दिनों जिस रुम में रह रही है, वहां बाहरी युवकों की एंट्री नहीं है। लिहाजा दोनों होटल के रूम में मिलने पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान जहांगीराबाद निवासी 27 वर्षीय आरिफ खान पिता खलील मोहम्मद के रुप में हुई है। युवती अयोध्यानगर क्षेत्र की रहने वाली है। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक और युवती को सुरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया। घटना से 2 घंटे पहले युवक-युवती ने होटल में चेक इन किया था।

तनाव बढ़ा, दी समझाइश

इस्लाम को लेकर विवादित टिप्पणी करने पर बवाल मच गया। देर रात बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज सड़क पर उतर गया, जिससे तनाव बढ़ गया। ओल्ड सिटी में मुस्लिम समाज ने विरोध जताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और नामजद FIR की मांग की। गुस्साई भीड़ को विधायक आरिफ मसूद और विधायक आतिफ अकील ने समझाया जिसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। मंगलवार को दिन में भी पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव किया गया था।