पूर्व मंत्री के भाई पर आरोप, थाने में दर्ज कराई एफआईआर, पुरानी किसी रंजिश पर हुआ विवाद, पुलिस कर रही जांच - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 20 June 2026

पूर्व मंत्री के भाई पर आरोप, थाने में दर्ज कराई एफआईआर, पुरानी किसी रंजिश पर हुआ विवाद, पुलिस कर रही जांच


रफीक खान
मध्य प्रदेश के मैहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए गए एक बड़े कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही लात घूसे चल गए। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे रामखेलावन पटेल तथा सांसद गणेश सिंह की मौजूदगी में मंच संचालन कर रहे पार्टी के महामंत्री को जमकर पीटा गया। मारपीट का आरोप पूर्व मंत्री के भाई पर लगा है। महामंत्री ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश या विवाद की चर्चा सामने आ रही है। Allegations against former minister's brother; FIR lodged at police station; dispute stemmed from an old enmity; police are investigating.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मंच का संचालन मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी कर रहे थे। इसी दौरान मंच पर पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के भाई विजय पटेल आ गए और उन्होंने मंच संचालन कर रहे मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम का संचालन ताला मंडल के महामंत्री मनीष चतुर्वेदी कर रहे थे। तभी मंच के नीचे से विजय पटेल मंच पर आ गए। महामंत्री से माइक छुड़ाकर मारपीट करने लगे। इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि विजय पटेल के मारने से उनके कान में चोट आई है। मनीष ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।