गांव से इंदौर वापस लौट रहा था पुलिस परिवार, ब्यावरा के पास तेज रफ्तार कर रोड डिवाइडर से टकराते हुए पलटी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 20 June 2026

गांव से इंदौर वापस लौट रहा था पुलिस परिवार, ब्यावरा के पास तेज रफ्तार कर रोड डिवाइडर से टकराते हुए पलटी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मूलत: निवासी पुलिस कर्मचारी अपने गांव से वापस भोपाल होते हुए इंदौर लौट रहे थे, तभी ब्यावरा के पास में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कर रोड डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई और फिर उसमें आग लग गई। घटना में पुलिस कर्मचारियों की पत्नी की मौत हो गई, जबकि पुलिस कर्मचारियों तथा दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। A police family was returning to Indore from their village; near Biaora, their speeding car collided with a road divider and overturned.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भिंड जिले के रहने वाले सिपाही रामवीरसिंह गुर्जर राजेंद्र नगर थाना में पदस्थ है। तीन दिन पूर्व वह परिवार के साथ भिंड से इंदौर आ रहे थे। ब्यावरा में कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। टक्कर के बाद कार में आग भी लग गई। घटनास्थल पर मौजूद क्षेत्रीय नागरिकों तथा अस्पताल के कर्मचारियों ने मदद की और रामवीर और उनकी पत्नी रामा,बेटे अंशुल व आर्यन को सुरक्षित निकाल लिया। रामा की हालत गंभीर थी। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। रामवीर के हाथ में फ्रेक्चर हो हुआ था। सभी को निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया था। देर रात रामा की मौत हो गई। रामवीर का ऑपरेशन हुआ है। आर्यन भी गंभीर अवस्था में भर्ती है। सूचना पाक राजेंद्र नगर इंदौर तथा भिंड से पुलिस कर्मचारियों के परिवारजन और साथी देखने के लिए पहुंच गए हैं।