पड़ोस में रहने वाली दो मासूम बच्चियों ने पहुंचा अचेत अवस्था में अस्पताल, मानवता के जिम्मेदारों के मुंह पर तमाचा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 20 June 2026

पड़ोस में रहने वाली दो मासूम बच्चियों ने पहुंचा अचेत अवस्था में अस्पताल, मानवता के जिम्मेदारों के मुंह पर तमाचा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद यानी कि नर्मदापुरम जिले में एक लिव इन मर्डर का मामला सामने आया है। यहां लिव इन रिलेशनशिप में मालाखेड़ी रोड लाइफ स्टाइल कॉलोनी के पास रहने वाली 38 वर्षीय महिला को उसके पार्टनर ने गले, सीने और पेट को चाकू से गोद कर छलनी कर दिया। महिला कई घंटे तक तड़पती रही और अंततः उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। Two innocent girls from the neighborhood were brought to the hospital unconscious—a slap in the face of those responsible for upholding humanity.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय आशा यादव (पति मांगीलाल यादव) के रूप में हुई है। आशा पिछले कुछ समय से नंदविहार कॉलोनी के पास काम करने वाले गणपत चौरे नाम के शख्स के साथ लाइफ स्टाइल कॉलोनी के पास एक किराए के मकान में लिव-इन पार्टनर के तौर पर रह रही थी। घटना के पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पागल हो चुके गणपत चौरे ने धारदार चाकू निकाला और आशा पर जानलेवा हमला कर दिया। जिला अस्पताल के डॉ. उदित भट्ट ने पाया कि जब महिला को अस्पताल लाया गया, तो उसकी हालत बेहद नाजुक थी। दो स्थानीय मासूम बच्चियां हिम्मत दिखाकर लहूलुहान आशा को जिला अस्पताल लेकर पहुंची थीं। आशा के पेट पर एक और गले के ठीक नीचे सीने वाले हिस्से पर चाकू के तीन गहरे वार थे। पेट का घाव इतना गहरा था कि लगातार भारी मात्रा में खून बह रहा था, जिसके चलते उसे तुरंत आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। आशा को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने तुरंत भोपाल रेफर करने की सलाह दी थी, लेकिन वारदात को अंजाम देकर कातिल पार्टनर फरार हो चुका था और अस्पताल में आशा के साथ कोई भी 'अटेंडर' मौजूद नहीं था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हो पाएगा कि आखिर वारदात हुई क्यों?