रफीक खान
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के दिग्गज नेता, खनन कारोबारी, भारतीय जनता पार्टी के विधायक तथा पूर्व मंत्री संजय पाठक की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पहले से हाई कोर्ट में आपराधिक अवमानना का सामना कर रहे संजय पाठक पर आर्म्स डीलर द्वारा लगाए गए मानहानि के आरोप के बाद राज्य सरकार से जवाब तलब किया गया है। A prominent leader and mining businessman from Katni is already facing criminal contempt proceedings for calling a High Court judge.
हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने भाजपा विधायक संजय पाठक के खिलाफ कथित मानहानिकारक बयानों के मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने कटनी के आर्म्स डीलर नाजिम खान की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुये राज्य शासन को शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को नियत की गई है।
याचिकाकर्ता आरोप है कि विधायक संजय पाठक ने सार्वजनिक रूप से ऐसे बयान दिए, जिनसे उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची। याचिका में कहा गया है कि विधायक ने नाजिम के स्टाक से 14 हजार कारतूस गायब होने, अवैध हथियारों की बिक्री तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के हथियार लाइसेंस बनवाने जैसे आरोप लगाए थे।