कांग्रेस में भगदड़ : महापौर के बाद पूर्व महाधिवक्ता भी गए BJP में, पलायन अभियान जारी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 8 February 2024

कांग्रेस में भगदड़ : महापौर के बाद पूर्व महाधिवक्ता भी गए BJP में, पलायन अभियान जारी




Rafique Khan
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले कांग्रेस ने अपने संगठन को दुरुस्त करने के लिए कोई सर्जरी शुरू भी नहीं की और यहां से लोगों ने खुद ही पलायन करना शुरू कर दिया। हालात भगदड़ जैसे बने हुए हैं। सिहोरा में कांग्रेस प्रत्याशी रही एकता ठाकुर के बाद महापौर जगत बहादुर सिंह अननु और अब कमलनाथ सरकार में मध्य प्रदेश शासन के महाधिवक्ता रहे शशांक शेखर ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। "खबर अपडेट इंडिया.com" ने बुधवार को ही इस आशय की सूचना समाचार में दे दी थी, जो की गुरुवार को सच साबित हो गई। कांग्रेस से पलायन का यह सिलसिला लगातार जारी है। बहुत सारे नेता भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और वर्तमान राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तंखा को लेकर भी काफी अटकले लगाई जा रही हैं। फिलहाल दोनों ने ही दल बदलने के इरादे से इनकार किया है।भविष्य में स्थिति क्या बनेगी समय ही बताएगा।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। लगातार तीसरे दिन कांग्रेस से भाजपा में जाने का सिलसिला चलता रहा। गुरुवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर ने भाजपा ज्वाइन कर ली। शशांक शेखर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के बेहद करीबी माने जाते हैं।प्रदेश भाजपा कार्यालय में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शशांक शेखर को सदस्यता दिलाई।शशांक शेखर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के सचिव भी निर्वाचित हो चुके हैं। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर तन्खा की अनुशंसा पर उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था।

शशांक ने कहा- सनातन मूल्यों में गहरी है आस्था

शशांक शेखर ने पार्टी बदलने को लेकर कहा कि उनकी सनातन मूल्यों में गहरी आस्था है। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण की कांगेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से उपेक्षा की गई थी, इससे गहरा दुख हुआ। तभी से उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया था। इससे एक दिन पहले बुधवार को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के साथ ही डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते सहित डिंडौरी के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली।मंगलवार को दिग्विजय समर्थक सुमेर सिंह गड़ा और उनके पुत्र धनंजय सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें भाजपा की शपथ दिलाई थी।