"फेमस" होने और खूब इनाम पाने की लालच में आ गए थे "सलमान खान" के घर फायरिंग करने वाले "शूटर्स", मुंबई पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा - khabarupdateindia

खबरे

"फेमस" होने और खूब इनाम पाने की लालच में आ गए थे "सलमान खान" के घर फायरिंग करने वाले "शूटर्स", मुंबई पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा


रफीक खान
गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार हुए फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले शूटर्स ने मुंबई पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुला से किए हैं। बिहार के चंपारण जिले के मूल निवासी विक्की गुप्ता और सागर पाल ने मुंबई पुलिस को बताया कि वह गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के पास पिछले कई माह से कम कर रहे थे। अनमोल ने शूटर्स को सलमान खान के घर फायरिंग करने और उसे निपटने की जिम्मेदारी दी थी। अनमोल ने दोनों शूटर्स से कहा था कि इस घटना से वह दुनिया भर में फेमस हो जाएंगे और खूब इनाम भी मिलेगा। बतौर पेशगी ₹100000 की राशि दी गई थी, जो दोनों शूटर्स के लिए एक बड़ी रकम थी। दोनों को बांद्रा में एक अज्ञात व्यक्ति के जरिए हथियार मुहैया करवाए गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में मुंबई पुलिस द्वारा की गई दोनों आरोपियों से पूछताछ में जो अहम बातें सामने आई है, उसके मुताबिक कहा जाता है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई कनाडा से लगातार शूटर्स के संपर्क में रहता था। अनमोल ने शूटर्स को यह भी बता दिया था कि काले हिरण कांड के बाद सलमान खान को हर हाल में निपटाना चाहते हैं। दोनों शूटर्स को फेमस होने और खूब इनाम यानी रकम की लालच भी दी गई थी। मुंबई पुलिस को शूटर्स तक पहुंचने में तकनीकी मदद के अलावा सीसी कैमरो की फुटेज से लेकर मोटरसाइकिल के विक्रेता और पनवेल में आरोपियों के किराए के मकान के मालिक से जो जानकारी हासिल हुई वह काफी कारगर साबित हुई।

टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पहुंचे आरोपियों की लोकेशन तक

टेक्निकल सर्विलांस व ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर यह पता चला कि दोनों आरोपी माता ना मढ़ मंदिर परिसर में हैं। इस सूचना के आधार पर दोनों आरोपी- विकी गुप्ता तथा सागर पाल-वहां मिले और उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में इन्होंने अपराध की बात कबूली। दोनों आरोपियों को दयापुर थाने लाया गया जहां कानूनी कार्रवाई की गई। इसके बाद इन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। ये दोनों आरोपी बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की नरकटियागंज तहसील के गोहाना थाना के मसही गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे मुंबई के पनवेल के होटल में रूके हुए थे और दोनों ने सलमान खान के घर तथा पनवेल स्थित फार्म हाउस की रेकी भी कई बार की थी। 14 अप्रेल को मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना घटी थी, तब सलमान अपने घर पर ही मौजूद थे। सलमान के घर पर होने की भी पुख्ता जानकारी शूटर के पास थी। अब मुंबई पुलिस पता लग रही है कि हथियार किसने मुहैया कराए और सलमान खान की पूरी लोकेशन किसके माध्यम से शूटर्स तक पहुंची?

 खत्म कर देंगे लॉरेंस बिश्नोई को : CM 

उधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सलमान खान और उसके परिवार की हिफाजत के लिए संकल्पित है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि वह महाराष्ट्र के हर नागरिक की हिफाजत की जिम्मेदारी निभाना जानते हैं। यहां अब ना कोई अंडरवर्ल्ड है और ना किसी की दादागिरी चलने वाली है। लॉरेंस बिश्नोई हो या कोई और दादागिरी करने की कोशिश करेगा तो उसे खत्म कर दिया जाएगा। सलमान खान को मुलाकात के दौरान उन्होंने पूरी सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया है। इस मामले में बिंदु बार जांच कर हमलावरों के अलावा हमले की तह तक जाने के भी निर्देश मुंबई पुलिस को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं।