औकाफ-ए-शाही के सेक्रेटरी आजम तिर्मीजी के सारे पॉवर निरस्त, मुतवल्ली सबा सुल्तान ने सारी कमेटियां की भंग, सिकंदर हफीज को मिलेगी जिम्मेदारी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 11 May 2024

औकाफ-ए-शाही के सेक्रेटरी आजम तिर्मीजी के सारे पॉवर निरस्त, मुतवल्ली सबा सुल्तान ने सारी कमेटियां की भंग, सिकंदर हफीज को मिलेगी जिम्मेदारी


रफीक खान
नवाब काल की संस्कृति और संपत्तियों को सहेजने वाली राजधानी भोपाल की अहम संस्था औकाफ ए शाही कमेटी को मुतवल्ली सबा सुल्तान ने भंग कर दिया है। सबा सुल्तान ने सेक्रेटरी आजम तीर्मीजी को दिए गए सारे पावर भी निरस्त कर शून्य कर दिए हैं। इस संबंध में मुतवल्ली सबा सुल्तान ने मध्य प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर सूचित कर दिया है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी में उन्होंने स्पष्ट किया है कि औकाफ ए शाही की संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए जो कमेटी गठित की गई थी, उसे भंग कर दिया गया है। सबा सुलतान ने आजम तिरमिजी को सौंपे गए पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी वापस लिए जाने की बात कही है। राजधानी भोपाल के नामचीन उद्योगपति सिकंदर हफीज को नए सिरे से जिम्मेदारी देने का निर्णय भी लिया गया है। यह करवाई अचानक क्यों? और किन परिस्थितियों के बीच हुई? समूचे भोपाल में चर्चा का विषय बनी हुई है।


जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि औकाफ ए शाही की मुतवल्ली सबा सुलतान ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को यह चिट्ठी 8 मई को भेजी है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि औकाफ ए शाही की संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कमेटी गठित की गई थी, जिसको तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। उन्होंने लिखा है कि औकाफ ए शाही के मामलों की देखभाल के लिए एक नई सलाहकार और कार्य समिति गठित की जा रही है। सबा ने लिखा है कि पूर्व में बनाई गई सभी कमेटियां तत्काल प्रभाव से शून्य कर दी गई हैं। औकाफ ए शाही के सचिव आजम तिरमिजी को लेकर भी सबा सुलतान ने विशेष टीप इस चिट्ठी में दी है। उन्होंने आजम से पॉवर ऑफ अटॉर्नी वापस लिए जाने का उल्लेख किया है। साथ ही भविष्य की सारी व्यवस्था गठित की गई नई कमेटी द्वारा संचालित किए जाने के लिए कहा है। औकाफ ए शाही का रियासत भोपाल (रायसेन, सीहोर और भोपाल जिला) के आम लोगों से सीधा संपर्क हज सफर के दौरान ही होता है। इन तीन जिलों से हज पर सऊदी अरब जाने वाले लोगों को नवाब शासन काल में बनाई गई शाही रुबात में मुफ्त ठहरने के इंतजाम होते हैं। पिछले दिनों शाही औकाफ ने मक्का की रुबात के लिए करीब 200 हाजियों का चयन किया है। जबकि मदीना रुबात के विवादों में होने के चलते इसके लिए व्यवस्था नहीं दी गई है। प्रदेश भर में मौजूद अरबों रुपए की वक्फ संपत्ति में बड़ी संख्या में संपत्तियां भोपाल में भी मौजूद हैं। इनमें एक बड़ा हिस्सा शाही औकाफ का भी है। औकाफ ए शाही मुतवल्ली सबा सुलतान ने अपनी नई टीम में राजधानी के उद्योगपति सिकंदर हफीज को शामिल किया है। इस टीम में उनके अलावा 2 सदस्य और शामिल रहेंगे। गौतलब है सिकंदर हफीज पूर्व में भी इस पद पर रह चुके हैं।