कैलाश मकवाना होंगे MP के नए DGP, सुधीर सक्सेना का स्थान लेंगे, 1 दिसंबर को होगी जॉइनिंग - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 24 November 2024

कैलाश मकवाना होंगे MP के नए DGP, सुधीर सक्सेना का स्थान लेंगे, 1 दिसंबर को होगी जॉइनिंग


रफीक खान 
प्रदेश के वरिष्ठ IPS अधिकारी कैलाश मकवाना को मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक DGP नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा डीजीपी सुधीर सक्सेना का स्थान लेंगे। सुधीर सक्सेना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मकवाना 1 दिसंबर को पदभार संभालेंगे। कैलाश मकवाना की गिनती देश दरबार आईपीएस अधिकारियों में होती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मकवाना की नियुक्ति की मंजूरी दी। इसके बाद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने 23 नवंबर शनिवार की शाम मकवाना की नियुक्ति का आदेश जारी किया। इससे पहले संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने नए डीजीपी के तीन नामों का पैनल अंतिम रूप से चयन के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा था। इनमें अरविंद कुमार, अजय शर्मा और कैलाश मकवाना के नाम थे। Kailash Makwana will be the new DGP of MP, will replace Sudhir Saxena, joining on December 1

जानकारी के मुताबिक कैलाश मकवाना 1988 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उनकी नियुक्ति 30 अगस्त 1988 को हुई थी। मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले कैलाश मकवाना काफी पढ़े-लिखे हैं। कैलाश मकवाना ने बीई किया है। इसके अलावा एमटेक की भी पढ़ाई की है। कैलाश मकवाना के एक्स प्रोफाइल पर उन्होंने खुद को आईआईटी से एमटेक बताया है। उन्हें वर्ष 2022 में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में महानिदेशक बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने एक आईएएस और एक आईएफएस अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज कराया था। इसी बीच महाकाल लोक कॉरिडोर की जांच शुरू हो गई, जिसके बाद उन्हें यहां से ट्रांसफर कर दिया गया और मकवाना को मप्र पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में चेयरमैन बना दिया गया। तब से वह इसी पद पर तैनात हैं। बताया जाता है कि कैलाश मकवाना ने एक दौर यह भी देखा, जिस दौरान उनके खूब तबादले हुए। साढ़े तीन साल में उनके सात बार ट्रांसफर हुए। जब मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार बनी, तो महज एक साल में उनका तीन बार ट्रांसफर किया गया। कैलाश मकवाना जबलपुर में भी बतौर एडिशनल एसपी पदस्थ रह चुके हैं।