रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रॉपर्टी कारोबारी तथा बिल्डर को अपहरित कर बदमाशों ने सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। बिल्डर को ऑफिस में बंधक बनाकर 10-10 लाख रूपये के 3 चेक पर दस्तखत करवाए और फिर ओरल सेक्स सहित कई आपत्तिजनक वीडियो भी तैयार किए। इतना ही नहीं बिल्डर के दुश्मनों को गाली दिलवा कर वीडियो रिकॉर्डिंग की गई और फिर वीडियो दुश्मनों को सेंड भी कर दिए। बिल्डर की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है। Held hostage in the office, assaulted, forced enemy to abuse, made a video and sent it.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पीड़ित कारोबारी के मुताबिक सोनू राठौर से उसका कुछ लेन-देन चल रहा था इसी बात को ओमकार सिंह सिकरवार ने फोन कर कहा बातचीत करनी है आ जाओ। क्योंकि वो ओमकार सिंह सिकरवार को पहले से जानता है, इसलिए मिलने के लिए ओमकार के पीतांबरा धर्मकांटा पहुंच गया। वहां से ओमकार और गौरी यादव उसे कार से अपने ऑफिस ले गए। ओमकार ने इसी दौरान पिस्टल अड़ाकर उसके साथ ओरल सेक्स किया और गौरी यादव ने मोबाइल से वीडियो बनाया। आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर उससे 10-10 लाख रुपये के तीन चेक भी साइन करवा लिए। आरोपियों ने उससे डराकर ये वीडियो भी बनवाया कि उसने चेक अपनी मर्जी से दिए हैं।
