khabarupdateindia

पूर्व IPS अधिकारी की पार्टी मिजोरम में बहुमत की ओर, CM जोरम थांगा भी चुनाव हारे, 40 सीटों पर हुए हैं चुनाव





Rafique Khan


मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। यहां जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) अपना परचम लहरा रही है। पूर्व आईपीएस अधिकारी लालदुहोमा के कॉन्सेप्ट पर तैयार हुई यह पार्टी बहुमत की ओर है और अब तक 14 सीट जीत चुकी है, 13 पर आगे चल रही है। मिजोरम के सीएम जोरम थांगा भी चुनाव हार गए हैं। भारतीय जनता पार्टी को 2 तथा कांग्रेस को 1 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है।

सोमवार को सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई वोटो की गिनती के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। बताया जाता है कि सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के खाते में 6 सीट आईं और 4 पर बढ़त मिली है। CM जोरमथंगा आइजोल-ईस्ट 1 से चुनाव हार गए। उन्हें ZPM के ललथनसंगा ने हराया। जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा ने कहा- वह पार्टी की बढ़त देखकर खुश हैं। अगले दो दिनों के बीच मैं राज्यपाल से मिलूंगा। शपथ ग्रहण इसी महीने होगा। लालदुहोमा एक पूर्व IPS अधिकारी हैं। वे पूर्व PM इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी संभाल चुके हैं। उनकी पार्टी ने दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ा। 2018 में ZPM को 8 सीटें मिली थीं।

जुलाई 2019 को पार्टी हुई रजिस्टर्ड

बताया जाता है कि MNF और कांग्रेस के अलावा मिजोरम में तीसरी बड़ी पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट है और इसके नेता लालदुहोमा हैं। लालदुहोमा एक पूर्व IPS अधिकारी हैं। जो पूर्व PM इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी संभाल चुके हैं। अभी राहुल गांधी की जब संसद सदस्यता गई थी तो लालदुहोमा एक बार फिर चर्चा में आ गए थे। 2018 में ZPM ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था और 8 सीटें जीतीं। इसके बाद चुनाव आयोग (ECI) ने आधिकारिक तौर पर जुलाई 2019 को पार्टी को रजिस्टर्ड किया। सबसे बड़ी संस्थापक पार्टी, मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, 2019 में गठबंधन से बाहर हो गई थी और बाकी बची पांच पार्टियां एक में शामिल हो गईं, जिसे ZPM नाम दिया गया।




Previous Post Next Post
khabarupdateindia