आधा सैकड़ा डॉक्टरों ने ली BJP की सदस्यता, डॉ. अश्विनी त्रिवेदी और डॉ. विवेक की कड़ी मशक्कत रंग लाई - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 17 April 2024

आधा सैकड़ा डॉक्टरों ने ली BJP की सदस्यता, डॉ. अश्विनी त्रिवेदी और डॉ. विवेक की कड़ी मशक्कत रंग लाई



रफीक खान
भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ाने के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ भी पीछे नहीं है। उसने भी कड़ी मेहनत और प्रयासों के बूते आधा सैकड़ा से अधिक डॉक्टरो को मोदी के परिवार में आखिरकार शामिल करवा दिया। वैसे भी जब से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की कमान डॉक्टर अश्वनी त्रिवेदी के कंधों पर आई है, लगातार प्रकोष्ठ का विस्तार हो रहा है और कई रचनात्मक कार्यक्रम भी लगातार आयोजित हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि रानीताल स्थित कार्यलय सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश सह संयोजक डॉ अश्विनी कुमार त्रिवेदी एवं महानगर संयोजक डॉ विवेक जैन के प्रयासों से जबलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सत्येंद्र मिश्रा, डॉ विनोद वी ताम्रकार, डॉ मुकेश मल्होत्रा, डॉ महेश खुराना, डॉ साकेत अग्रवाल, डॉ वी डी अवधिया वह अन्य 50 से ज्यादा डॉक्टर्स ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वाले डॉक्टर्स का कहना था कि वे भाजपा की नीतियों एवं देश में मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित हैं और इसीलिए भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।
पीएम मोदी की उपलब्धियां को गिनाया गया
चिकित्सा संवाद बैठक में मुख्य अतिथि चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अभिजीत देखमुख ने बताया की आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री जन औषधि इत्यादि योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, लोकसभा प्रभारी सदानंद गोडबोले, डॉ जीतेन्द्र जामदार, लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ अश्विनी कुमार त्रिवेदी, महानगर संयोजक डॉ विवके जैन एवं उपस्थित मंचासीन जनों ने अपने उद्बोधन में मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ सचिन बुधोलिया एवं आभार लोकसभा प्रभारी सदानंद गोडबोले ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ अनुश्री जामदार, डॉ वीरेंद्र साहू, डॉ श्रीकांत साहू, मीडिया प्रभारी राकेश गुप्ता, डॉ अमरेश पांडे, डॉ आशुतोष पाठक डॉ अरविंद पांडे समस्त सहसंयोजक कार्यकारिणी सदस्य, पी.म. पी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ चंद्रेश जैन, डॉ कमल विश्वास जी, विश्व आयुर्वेद परिषद से डॉ मुकेश पांडे एवं जबलपुर शहर के सभी वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।