DEO के घर रद्दी बोरियों में रखे थे 3 करोड़ रुपये, 40 अधिकारियों की टीम ने 7 जगह मारे छापे - khabarupdateindia

खबरे

DEO के घर रद्दी बोरियों में रखे थे 3 करोड़ रुपये, 40 अधिकारियों की टीम ने 7 जगह मारे छापे


रफीक खान
जिला शिक्षा अधिकारी यानी कि DEO के घर 3 करोड रुपए नगद बोरियों में भारी मिले। बिहार के बेलिया जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी के घर जब विजिलेंस अधिकारियों की टीम पहुंची तो वह भी अवाक रह गई कि किस तरह से गंदी-गंदी बोरियों में नगद रुपए भरे पड़े हुए हैं। 40 अधिकारियों की टीम ने एक साथ 7 स्थान पर छापा मार कार्रवाई की। 3 करोड रुपए नगद के अलावा भारी मात्रा में सोना चांदी के आभूषण तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है। दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। जिनकी पड़ताल की जा रही है। 3 crore rupees were kept in garbage bags at DEO's house, a team of 40 officers raided 7 places

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि बिहार में बेलिया के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) राज्जनीकांत प्रवीण के पास से 3 करोड़ रुपए कैश और गहने बरामद किए गए हैं। गुरुवार को अलसुबह विजिलेंस की टीम ने दरभंगा, मधुचनी, समस्तीपुर के ठिकानों पर छापा मारे हैं। रजनीकांत के घर में रखे बेड में नोटों से भरी बोरियां छिपाकर रखी गई थीं। इतना ज्यादा कैश मिलने के बाद अधिकारियों को नोट गिनने वाली मशीन बुलाना पड़ी। खुलासे के बाद DEO की निलंबित कर दिया गया है। DEO रजनीकांत प्रवीण नालंदा के रहने वाले हैं। पत्नी सुषमा शर्मा बगहा, समस्तीपुर और दरभंगा में तीन स्कूल संचालित करती हैं। इन स्कूलों में भी विजिलेंस की टीम जांच कर रही है। साली पूनम सर्मा समस्तीपुर में ही श्रीकृष्णा हाई स्कूल में टीचर है। सास निर्मला शर्मा रिटायर्ड टीचर हैं। करीब 19 साल पहले सरकारी सेवा में आए जिला शिक्षा अधिकारी के पास अकूत संपत्ति मिलने से अन्य अधिकारियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।