भगवान राम का "बदतमीज" अखिलेश मेबिन गिरफ्तार, केरल के कोच्चि से जबलपुर लेकर आई पुलिस, कोर्ट में किया पेश - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 6 April 2025

भगवान राम का "बदतमीज" अखिलेश मेबिन गिरफ्तार, केरल के कोच्चि से जबलपुर लेकर आई पुलिस, कोर्ट में किया पेश


रफीक खान
हिंदुओं के आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला यानी कि भगवान राम का बदतमीज जॉय स्कूल का संचालक अखिलेश मेबीन केरल के कोच्चि से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पुलिस जबलपुर लेकर आ गई और कोर्ट में पेश किया गया, फिर उसे कंट्रोल रूम लाकर सघन पूछताछ की गई। अखिलेश कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया था और फिर विवादित टिप्पणी के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। Lord Ram's "rude" Akhilesh Mebin arrested, police brought him to Jabalpur from Kochi, Kerala and presented him in court

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि अखिलेश मेबिन ने भगवान श्रीराम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया था। FIR दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था। कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया। पूछताछ के बाद मेडिकल और कागजी कार्रवाई पूरी कर कोर्ट में पेश किया गया। करीब चार दिन पहले पादरी डेविस जार्ज पर मतांतरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए कुछ हिंदूवादी संगठनों ने कथित रूप से हमला किया था। इसके विरोध स्वरूप अखिलेश मेबिन ने कथित रूप से भगवान श्रीराम का अपमान करती डीपी अपने मोबाइल पर लगा ली थी। इसके अलावा उसके द्वारा कुछ और भी आपत्तिजनक कहा गया। इसके बाद से उसका विरोध किया जा रहा था। हिंदू संगठन लगातार उसे पर NSA तथा अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों की भी मांग कर रहे हैं।