चलती कार में MP पुलिस के TI ने किया रेप, महिला थाने में FIR दर्ज, गिरफ्तारी से बचने गायब हुए - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 7 April 2025

चलती कार में MP पुलिस के TI ने किया रेप, महिला थाने में FIR दर्ज, गिरफ्तारी से बचने गायब हुए


रफीक खान
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में पदस्थ पुलिस के एक थाना प्रभारी पर रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। रेप का यह मामला उनकी ही लिव इन पार्टनर ने दर्ज कराया है। यह मामला वर्ष 2019 से शुरू हुआ और बात बिगड़ने तक जारी रहा। महिला का आरोप है कि उसके साथ पहली बार चलती कार में ड्राइवर के सामने दुष्कर्म किया गया और फिर शादी का झांसा देकर यह लगातार चलता रहा। होटल संचालिका महिला ने पहली बार अक्टूबर 2022 में शिकायत की लेकिन TI के रसूख के सामने उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। MP Police TI raped a woman in a moving car, FIR lodged in women's police station, disappeared to avoid arrest

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सड़क पर दौड़ती कार में युवती से रेप के मामले में झाबुआ जिले के थांदला थाना प्रभारी पर बलात्कार (रेप) का मामला दर्ज किया गया है। युवती ने बताया कि 2 साल पहले अयोध्या नगर में ढाबे पर राजकुमार के संपर्क में आई थी। इसके बाद राजकुमार ने एक दिन अपने घर पर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। युवती कई बार राजकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। युवती ने बताया कि पहली बार अक्टूबर 2022 में शिकायत दर्ज करने आई थी। पुलिस ने उल्टा उसके ऊपर ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था जो झूठ है। अब महिला थाने में टीआई (TI) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाने की प्रभारी ने युक्ति को भरोसा दिलाया है कि उसके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।