MP में Addl SP के प्रोफेसर पति विश्वविद्यालय की छात्राओं से कर रहे थे छेड़खानी, दर्ज हुई FIR, जांच शुरू - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 7 April 2025

MP में Addl SP के प्रोफेसर पति विश्वविद्यालय की छात्राओं से कर रहे थे छेड़खानी, दर्ज हुई FIR, जांच शुरू


रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एडिशनल एसपी के पद पर कार्यरत प्रतिमा मैथ्यू के प्रोफेसर तथा कलाकार पति साजन मैथ्यू पर छेड़खानी का आरोप लगा है। विश्वविद्यालय की छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने FIR भी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। एडिशनल एसपी के पति ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। In MP, Addl SP's professor husband was harassing university girl students, FIR registered, investigation started

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कुछ दिनों से विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेक स्थान पर शिकायत कर प्रोफेसर द्वारा की जा रही छेड़खानी पर अंकुश लगाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी प्रदर्शन किया था। मामले में जांच समिति बना दी गई थी परंतु इसकी लेकिन रिपोर्ट नही आई। एबीवीपी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में शिकायत की और एफआईआर की मांग पर एसपी ऑफिस के बाहर घंटो तक धरना दिया। इसके बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने प्रो मैथ्यु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। प्रो मैथ्यु की पत्नी प्रतिमा मैथ्यु मप्र पुलिस में एएसपी के पद पर हैं। पुलिस के अनुसार 26 मार्च को संगीत विवि में कुछ छात्राओं का आरोप था कि चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष एसके मैथ्यू उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और रात्रि में मैसेज भेजते हैं। एडिशनल एसपी प्रतिमा मैथ्यू पहले जबलपुर जोन के कटनी जिले में भी पदस्थ रह चुकी है।