जबलपुर के अंजुमन स्कूल से लोहे की सरिया चुरा ले गया BJP नेता, अध्यक्ष ने दर्ज कराई FIR - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 14 May 2025

जबलपुर के अंजुमन स्कूल से लोहे की सरिया चुरा ले गया BJP नेता, अध्यक्ष ने दर्ज कराई FIR


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित अंजुमन इस्लामिया हायर सेकेंडरी स्कूल में रखे लोहे के सरिया चोर ले गए हैं। करीब चार क्विंटल वजन के यह लोहे के सरिया कोई आम या पेशेवर चोर नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का नेता चुरा कर ले गया है। अंजुमन इस्लामिया हायर सेकेंडरी स्कूल के अध्यक्ष द्वारा इस मामले में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। BJP leader stole iron rods from Jabalpur's Anjuman School, president lodged FIR

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री छोटी ओमती निवासी मुजम्मिल अली पर चोरी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि मुजम्मिल ने साथी शाहरुख खान के साथ मिलकर अंजुमन इस्लामिया स्कूल परिसर में रखा लोेहा पार कर दिया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में लार्डगंज पुलिस ने l मुजम्मिल और उसके साथी के खिलाफ चोरी की एफआइआर दर्ज की है। कहा जाता है कि अंजुमन इस्लामिया स्कूल मढ़ोताल के परिसर में 32 हजार रुपए का चार क्विंटल सरिया रखा था। स्कूल के अध्यक्ष गोहलपुर निवासी मोहम्मद अनवर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा के गिरफ़्तारी की मांग की है।