बालाघाट में 3 महिला नक्सलियों सहित 4 ढेर, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रेनेड लांचर व अन्य हथियार बरामद - khabarupdateindia

खबरे

बालाघाट में 3 महिला नक्सलियों सहित 4 ढेर, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रेनेड लांचर व अन्य हथियार बरामद


रफीक खान
नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्यप्रदेश पुलिस को बालाघाट जिले में फिर एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने नक्सलियों के साथ लंबी मुठभेड़ करने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की और तीन महिला नक्सलियों समेत चार को ढेर कर दिया। कई के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के पास से ग्रेनेड लांचर, हैंड ग्रेनेड तथा अन्य घातक हथियार भी बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ बिथली थाना क्षेत्र के पचमा दादर पहाड़ी इलाके में होना बताया जा रहा है। पुलिस लगातार नक्सलियों को दबोचने के लिए जोखिम पूर्ण संघर्ष कर रही है। 4 killed including 3 female Naxalites in Balaghat, police opened fire, grenade launcher and other weapons recovered

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि महाराष्ट्र- मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ जोन (एमएमसी जोन) के इस क्षेत्र में अभी भी रह-रह कर मुठभेड़ जारी है। जवान जंगल में ही डटे हुए हैं। जंगल में 400 से अधिक जवान मोर्चा संभाल चुके हैं। सुरक्षा बल को किसी तरह का नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। फायरिंग में कुछ माओवादी गंभीर रूप घायल हुए हैं। घने जंगल में भाग निकले माओवादियों की सर्चिंग के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले 19 फरवरी को गढ़ी के सुपखार वनक्षेत्र के रौंदा जंगल में जवानों ने मुठभेड़ में 63 लाख की इनामी चार हार्डकोर महिला माओवादियों को ढेर किया गया था। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने वीडियो संदेश जारी कर बालाघाट पुलिस, हॉकफोर्स व सीआरपीएफ के जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश मार्च 2026 तक माओवाद को समाप्त करने के संकल्प की दिशा में काम कर रहा है। पूर्व में ऐसे सफल ऑपरेशन पर शासन ने जवानों को पदोन्नत किया था।