रफीक खान
मध्य प्रदेश के सागर में एक घूसखोर कृषि अधिकारी को ₹50000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त पुलिस विशेष स्थापना शाखा की टीम ने आरोपी संतोष कुमार जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। कृषि विस्तार अधिकारी के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। टीम उसके भ्रष्टाचार की विस्तृत जांच करने में जुटी हुई है। Corrupt Agriculture Development Officer caught just 48 hours before retirement, was giving ₹50000 bribe in Sagar
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पुरानी गल्ला मंडी में खुशहाल कृषि सेवा केंद्र के विक्रेता सुनील कुमार जैन ने शुक्रवार को लोकायुक्त कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन उनकी दुकान का लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवश्यक प्रिंसिपल सर्टिफिकेट बनवाने और मक्का का सैंपल उनके पक्ष में करने के एवज में 1 लाख रूपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। जिसमें सुनील कुमार जैन ने ₹10,000 मौके पर दिए और बाकी ₹50,000 शनिवार को दुकान पर देने की बात तय हुई। उसके बाद आज शनिवार दोपहर 2:00 बजे पुरानी गल्ला मंडी स्थित सुनील कुमार जैन की खुशहाल कृषि सेवा केंद्र की दुकान से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडा है, मौके पर हाथ धुलाए तो उनके हाथ लाल हो गए। इस घटनाक्रम में दो महत्वपूर्ण इत्तेफाक है पहला तो यह है कि घूसखोर कृषि विस्तार अधिकारी 30 जून को रिटायर होने वाला था। यानी कि उसकी नौकरी के सिर्फ 48 घंटे शेष रह गए थे। वहीं दूसरा यह कि पकड़ने वाला, पकड़ाने वाला और पकड़ा जाने वाला तीनों ही एक ही राशि के हैं और तीनों एस के जैन लिखते हैं, संजय, सुनील और तीसरा संतोष नाम का है।