बादल फटने से हुआ भूस्खलन, मलबे में दबी और फंसी 100 से ज्यादा गाड़ियां, कई घायलों को पहुंचाया अस्पताल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 29 July 2025

बादल फटने से हुआ भूस्खलन, मलबे में दबी और फंसी 100 से ज्यादा गाड़ियां, कई घायलों को पहुंचाया अस्पताल


रफीक खान
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को बादल फटने से तबाही का आलम देखने को मिला। बादल फटने के साथ हुए भूस्खलन में 100 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब और फस गई। वही पांच लोगों की मौत की भी खबर है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। राहत कार्य लगातार जारी रखने की कोशिश की जा रही है।Landslide caused by cloudburst, more than 100 vehicles got stuck in the debris, many injured were taken to hospital

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि मंडी में तबाही से भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान जेल रोड, जोनल अस्पताल मार्ग और सैंण क्षेत्र में हुआ है। भूस्खलन से कीरतपुर मनाली फोरलेन और पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। तेज वर्षा के बाद मंडी शहर के प्रमुख क्षेत्रों में मलबे का सैलाब उमड़ पड़ा। जेल रोड में और जोनल अस्पताल वाले मार्ग में मलबा आ गया है। सैंण क्षेत्र में घरों के पास तक मलबा पहुंच गया, जिससे लोग घर छोड़कर भागने को मजबूर हुए। भारी मलबे की चपेट में कई निजी और सरकारी वाहन आ गए। जेल रोड और सैंण में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। तबाही के समय कई लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने मलबा गिरते देखा, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। इस आपदा में 5 लोगों मौत हो गई है। मृतकों में पूर्व पार्षद के बेटा-बहू और पोता भी शामिल है। थ्री व्हीलर को बचाने के चक्कर में पूरा परिवार मलबे की चपेट में आ गया। जिससे तीनों की मौत हो गई।