MP में आदिवासी युवक को पीटा, मुंह पर थूका और पेशाब पिलाई, ढाबे में घटना, पुलिस ने दर्ज की FIR - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 3 July 2025

MP में आदिवासी युवक को पीटा, मुंह पर थूका और पेशाब पिलाई, ढाबे में घटना, पुलिस ने दर्ज की FIR


रफीक खान
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक आदिवासी युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। ढाबा संचालक पर गंभीर आरोप लगे हैं। ढाबा संचालक ने आदिवासी युवक के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसकी मुंह पर थूका और पेशाब भी पिलाई। इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी की गई है। जिससे सघन पूछताछ की जा रही है। उधर आदिवासी समाज बेहद आक्रोशित है और उसने प्रदर्शन करते हुए विरोध भी जताया है। Tribal youth beaten up in MP, spat on his face and forced to drink urine, incident took place in a Dhaba, police registered FIR

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि घटना 29 जून की रात को हर्रई थाना क्षेत्र के तुइयापानी गांव में हुई। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि राजा चौकसे नाम के ढाबा संचालक ने उसके साथ यह सब किया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। वे आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन की खबर मिलते ही एएसपी आयुष गुप्ता और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ढाबा संचालक राजा चौकसे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष देवरावेन भलावी ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित आदिवासी युवक को ढाबा संचालक राजा चौकसे ने गांव के मंच पर ले जाकर पीटा। पुलिस अपने बचाव की भूमिका में है और पूरी कोशिश की जा रही है कि समझौते की स्थिति बन जाए ताकि गंभीर आरोप और आक्रोश निपट जाए।