13 साल की लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक को भीड़ में पीट-पीट कर मार डाला - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 3 July 2025

13 साल की लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक को भीड़ में पीट-पीट कर मार डाला


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक को भीड़ ने पकड़ा और उसे पीट-पीट कर मार डाला। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। पहले तो पुलिस मॉब लिंचिंग की शिकार युवक को अपने कब्जे में लेने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। A young man found in an objectionable position with a 13-year-old girl was beaten to death by the mob

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि
27 वर्षीय विष्णु दीन यादव निवासी नर्मदापुरम सिरपुर क्षेत्र में सांवरिया टेंट हाउस पर काम करता था। रहवासियों ने 13 वर्षीय बच्ची के साथ टेंट हाउस के गोदाम में पकड़ा और डंडों से पिटाई कर दी। उस पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया और पिटाई करते हुए लोग थाने ले गए। विष्णु की हालत देख पुलिस ने गिरफ्तारी से इन्कार कर दिया। टेंट हाउस संचालक शाश्वत उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गया। छत से गिरने का बोलकर भर्ती करवा दिया। दोपहर बाद डाॅक्टर ने विष्णु को उपचार कर घर भेज दिया। शाम को उसकी घर पर मौत हो गई। टीआई इंद्रमणि पटेल नाम मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि विष्णु के शरीर पर चोट के निशान थे। अंदरूनी चोट भी लगी है। इस मामले में 13 वर्षीय किशोरी के परिवार की भूमिका भी संदिग्ध जान पड़ रही है। बच्ची के गायब होने पर पहले तलाशी, पुलिस को शिकायत, मारपीट, उसके बाद पूरे परिवार का गायब हो जाना, फिर सिर्फ छेड़छाड़ की शिकायत करना और इसके बाद दुष्कर्म का आरोप लगाना... पुलिस इसमें गहराई से जांच कर रही है। मृतक का अभी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।