रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के टेमर भीटा क्षेत्र में रविवार की देर रात उस समय हड़कंप और अफरा तफरी की स्थिति बन गई, जब महाकाली का विसर्जन जुलूस 11 KV की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा दर्जन भर से ज्यादा लोग झूलस गए। सूचना पाकर लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह के अलावा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत लाल उपाध्याय समेत जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन का बड़ा अमला मौके पर जा पहुंच गया। झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। A major accident occurred in Jabalpur late last night when the umbrella of the Durga immersion procession came in contact with an 11 KV power line, and the minister also reached there.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जबलपुर के भीटा गांव के पास दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान एक हाईटेंशन तार की चपेट में ट्रक आने से करंट फैल गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 14 से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक ट्रक ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। ट्रक में करंट फैलने से उस पर बैठे चिंटू विश्वकर्मा और अखिलेश पटेल की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने टेंभर भीटा में विसर्जन जुलूस के दौरान बिजली के तारों से संपर्क में आने पर दो व्यक्तियों की मृत्यु होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलने पर श्री सिंह देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। लोक निर्माण मंत्री ने जिला असप्ताल में उपचार के लिये भर्ती इस हृदय विदारक हादसे में घायल व्यक्तियों और उनके परिजनों से भी भेंट की। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की तथा उन्हें समुचित उपचार के निर्देश दिये। लोक निर्माण मंत्री के साथ केंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौजूद थे। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक हादसे में घायल सभी व्यक्ति खतरे से बाहर हैं।
