रफीक खान
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में ट्रक की टक्कर के बाद एक कार सीधे उचट कर सिंध डैम में जा गिरी। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग बचाव व राहत कार्य के लिए दौड़ पड़े। अपनी जान जोखिम में डालकर कार में सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को जिंदा बचा लिया गया। सूचना पर संबंधित थाना क्षेत्र अमोला की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को निकालने के लिए आवश्यक संसाधनों का इंतजाम किया गया। कार सवार परिवार किसी सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहा था। जीवित बचे कार सवारों ने बचाव कार्य करने वाले आम जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। A car falls into a dam after colliding with a truck in MP; people present at the spot risk their lives to save the entire family.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कोटा से उरई बाबा जयगुरुदेव के सत्संग में शामिल होने जा रहे हांडा परिवार की कार अमोला क्रेशर के पास पीछे से आए ट्रक की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सीधे सिंध डेम में जा गिरी। कार के डैम में गिरते ही मौके पर मौजूद गोपाल परिहार, सुखदेव लोधी, मनोज कलावत और राकेश मिस्त्री ने बिना अपनी जान की परवाह किए डैम में छलांग लगाई और पानी में डूब रही कार में फंसे पति-पत्नी व दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कार में कोटा निवासी शैलेन्द्र सिंह हांडा, उनकी पत्नी रेखा हांडा और बच्चे नोदिघ हांडा व देवदत्त हांडा सवार थे। कार को टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश पुलिस कर रही है
