रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक शिव मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला भाजपा नेत्री को घसीट घसीट कर पीटा गया। भाजपा नेत्री के साथ गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने लिटा लिटा कर मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। महिला आरोप लगा रही है कि गुर्जर समाज के लोग शिव मंदिर में किसी अन्य जाति वर्ग के हिंदुओं को नहीं जाने देते हैं। मारपीट करने वालों ने महिला भाजपा नेत्री को पहले मंदिर जाने से रोका था। उसे समझाईश दी थी और जब वह नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया है और जांच करने की बात कही जा रही है। Objection to entry into Shiva temple, members of Gurjar community advised against worshipping, and when they refused, they were beaten up and beaten up.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भाजपा बिलखिरिया मंडल की महामंत्री 55 वर्षीय सकुन शर्मा ने बताया कि देर शाम वह कॉलोनी के मंदिर में पूजा करने पहुंची थीं, तभी गुर्जर समाज के लोगों ने उन्हें पीटा। पीड़िता ने कहा कि उनके पति कमलेश शर्मा अशोका गार्डन में रहते हैं और एक होटल में नौकरी करते हैं, जबकि बेटा मिसरोद स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। इसलिए वह गांव में अकेली रहती हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले भी एक ब्राह्मण परिवार के साथ मंदिर जाने को लेकर मारपीट हुई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स में पीड़िता का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर भी पुलिस केवल समझाइश देकर वापस चली गई। जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंची तो गुर्जर समाज के लोगों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की। बाद में उन्होंने बलराम गुर्जर, सुनील गुर्जर, अनुराग गुर्जर, अन्नू गुर्जर और गीता गुर्जर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेत्री का यह भी कहना है कि खुलेआम इस तरह की घटना और फिर उस पर पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न की जाना बेहद चिंताजनक है।
.jpg)