रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में ऐन शारदीय नवरात्र महाअष्टमी की रात एक तेज रफ्तार बस बेलगाम होकर दुर्गा पंडाल में जा घुसी। शहर से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिहोरा में यह हादसा हुआ। जिस पर हा-हाकार मच गया। घटना में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 5 से आठ लोगों की हालत अति गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और क्षेत्रीय लोगों की मदद से राहत कार्य किया गया। गंभीर रूप से घायलों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत लाल उपाध्याय के अलावा आईजी और संभाग आयुक्त जैसे अधिकारी भी देर रात तक घटनास्थल का जायजा लेने और घायलों की कुशल कुशलछेम जानने के लिए पहुंचते रहे। After Indore, a speeding, uncontrolled bus caused havoc in Jabalpur, causing panic and officials continued to monitor the situation late into the night.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि रात 9:00 बजे कटनी से जबलपुर जा रही बस 49 पी 0261 नो एंट्री तोड़कर शहर में घुस गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, सड़क पर खड़ी गाडिय़ों को टक्कर मारते हुए बस गौरी तिराहे पर लगे दुर्गा पंडाल में घुस गई। पंडाल में भंडारा चल रहा था। लोग प्रसाद ले रहे थे, बेलगाम बस श्रद्धालुओं को कुचलती चली गई। लोग गिरते गए। 100 मीटर तक दौड़ने के बाद बस रुकी। इसमें करीब 20 श्रद्धालु घायल हो गए। एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बस दुर्घटना की शिकार लोगों में रोली सोनी, ममता कोल, खुशबू वंशकार, वंदना बर्मन, संध्या चौधरी, शिखा चौधरी, कैलाश चौधरी, मनीष दहिया, कोदू लाल बर्मन, सोहनलाल शामिल है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह को मेडिकल कॉलेज में रहकर घायलों के इलाज की निगरानी का जिम्मा दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि बस क्रमांक एमपी 49 पी 0251 कटनी से जबलपुर की ओर आ रही थी और खाली थी। बस चालक खाली बस लेकर घर आ रहा था, तभी ब्रेक में गड़बड़ी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर पांडाल में घुस गई। सिहोरा दुर्घटना में जिन तीन व्यक्तियों को गम्भीर चोटें पहुंची हैं उनमें खुशबू बंशकार उम्र 17 वर्ष, रोली सोनी उम्र 25 वर्ष एवं सिपाही लाल विश्वकर्मा शामिल हैं। इन्हें सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है।
