"ननद-भौजाई" में प्यार और व्हाट्सएप चैटिंग देख घूम जाता है हर किसी का माथा, गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज - khabarupdateindia

खबरे

"ननद-भौजाई" में प्यार और व्हाट्सएप चैटिंग देख घूम जाता है हर किसी का माथा, गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर तो लोग हैरान हो ही रहे हैं, पुलिस से लेकर परिजन और रिश्तेदारों का व्हाट्सएप चेकिंग चैटिंग देख माथा घूम रहा है। मजे की बात यह है कि ननद और भौजाई की हमेशा तकरार चर्चाओं में रही है लेकिन यहां दोनों का प्यार वह भी परवान चढ़ा हुआ सामने आ रहा है। मामला इतना उलझ गया है कि दोनों लापता महिलाओं को तलाशने के लिए पुलिस ने पताशादी शुरू कर दी है। The love and WhatsApp chatting between "sister-in-law and sister-in-law" leaves everyone confused, a missing person report filed.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि एक ननद पर भाभी को भगाने का आरोप लगा है। एक महीने से भाभी का कुछ पता नहीं चल पाया है। पति ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दी है। संध्या नाम की महिला अपने ननद के साथ भागी है। पति को शक है कि दोनों में प्यार है। लेकिन संध्या का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं, ननद युवक की ममेरी बहन है। पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे युवक का नाम आशुतोष बंसल है। वह मैहर जिले के अमरपाटन का रहने वाला है। कुछ साल पहले मोहल्ले की लड़की संध्या से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटा हुआ था। 2022 से दोनों जबलपुर में रह रहे थे। जबलपुर में रहने के दौरान आशुतोष की ममेरी बहन मानसी घर आने जाने लगी। इस दौरान उसकी पत्नी से उसकी गहरी दोस्ती हो गई। दोनों साथ में घूमने फिरने जाने लगे। ननद-भाभी का रिश्ता था तो आशुतोष को कभी शक नहीं हुआ। 13 अगस्त की सुबह संध्या अचानक घर से गायब हो गई। बाद में वह स्टेशन पर मिली। फिर अमरपाटन चलने की जिद करने लगी। आशुतोष वहां लेकर गया। 22 अगस्त को संध्या फिर से गायब हो गई। साथ ही मोबाइल बंद कर लिया। फिर कोई संपर्क नहीं हुआ। घमापुर थाने में पुलिस को शिकायत करने के बाद व्हाट्सएप चैटिंग का रिकॉर्ड देखा गया। जिसमें आपत्तिजनक और अश्लील बातों के अलावा गायब होने की पूरी योजना और प्रयास का भी जिक्र मिला है।