बिहार चुनाव की घोषणा, 243 सीटों पर दो चरणों में डाले जाएंगे वोट, 7.43 करोड़ मतदाताओं को अधिकार - khabarupdateindia

खबरे

बिहार चुनाव की घोषणा, 243 सीटों पर दो चरणों में डाले जाएंगे वोट, 7.43 करोड़ मतदाताओं को अधिकार


रफीक खान
भारत के चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 14 नवंबर को परिणाम आ जाएंगे। 7.43 करोड़ मतदाताओं को वोटिंग का अधिकार प्राप्त हुआ है। मतदाताओं के आयु वर्ग की जानकारी भी चुनाव आयोग ने साझा कर दी है। साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को अपने घर पर ही मतदान करने की सुविधा प्रदान कराई जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तारीखों का ऐलान के साथ ही आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा हो रहा है। Bihar elections announced; voting for 243 seats to be held in two phases, 7.43 crore voters एलिजिबल

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने बिहार का दौरा किया था। सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया था। संभावना है कि चुनाव छठ और दीवाली के बाद यानी 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के हवाले से कहा गया है चुनाव आयोग इस बार मतदान के लिए पोलिंग बूथ बनाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या होगी। राज्य में इस बार 7 करोड़ 41 लाख मतदाता वोट देंगे। चुनाव आयोग 80 वर्ष से अधिक की आयु वाले मतदाताओं को अपने घर पर भी मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराएगा।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगा, साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस बार के चुनाव में 17 नये प्रयोग किए जाएंगे। साथ ही कहा कि 22 साल बाद वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया गया है। हर बूथ पर 818 वोटर होंगे। ईवीएम में प्रत्याशियों के रंगीन फोटो होंगे ताकि असानी से पहचान हो पाए।